गुरुवार, 17 सितंबर 2020

 प्रश्न  मैं पिछले 3-4 साल से म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहा हूं परंतु मुझे लाभ नहीं मिल रहा है

 उत्तर म्यूच्यूअल फंड एक लंबी अवधि का उत्पाद है अतः वर्तमान में बाजार की परिस्थिति के अनुसार आपको प्रतिफल नहीं मिल रहा है अतः आप कुछ समय और बने रहिए

 प्रश्न वर्तमान में मैं कहां निवेश करूं

 उत्तर यदि आप जोखिम लेने की क्षमता रखते हैं तो इस समय पूंजी बाजार अर्थात शेयर मार्केट में मिडकैप  तथा लार्ज कैप में निवेश करना फायदेमंद होगा

प्रश्न मेरी उम्र 60 साल है और मैं कहां अपना निवेश कर सकता हूं

 उत्तर वर्तमान में बैंक की एफडी उतना प्रतिफल नहीं दे रही है जितना आपको मिलना चाहिए अतः आप म्यूच्यूअल फंड के डेट स्कीम अर्थात कॉरपोरेट बॉन्ड फंड बैंकिंग एंड पीएसयू डेट फंड अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड में निवेश कर सकते हैं

 प्रश्न क्या सोने में निवेश करना सही होगा

 उत्तर सोने में निवेश करना हमेशा ही हेजिंग के रूप  लिया जाता है अतः यदि आपका नजरिया 5 अथ्वा 7 साल का  हो तो है हेजिंग  के रूप में आप सोने में निवेश कर सकते हैं

 प्रश्न अगले 5 अथवा 7 साल के मध्य मुझे अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसों की आवश्यकता होगी तो मैं कहां निवेश करूं

 उत्तर आप सिप  के जरिए किसी अच्छे फंड में निवेश करें और अपनी पूंजी को बचत और लाभ के रूप में संचित  करें

 प्रश्न वर्तमान में शेयर बाजार ऊंचाइयों पर है तो मैं कहां  निवेश करूं

 उत्तर वास्तव में शेयर बाजारों पुनः अपनी ऊंचाइयों पर है पर है परंतु  अभी भी बहुत सी कंपनियां हैं जिनके वैल्यूएशन पिछले  सालों के मुकाबले काफी कम है अतः  आप समय-समय पर अपने स्टॉक्स की बढ़ोतरी करते चलें अथवा म्युचुअल फंड की स्कीमओके यूनिट्स को खरीदते चले 

प्रश्न क्या एनसीडी खरीदना बेहतर होगा

 उत्तर ट्रिपल ए रेटेड कंपनियों के एनसीडी में निवेश करना बेहतर होगा

प्रश्न क्या प्रॉपर्टी में निवेश करना बेहतर होगा

उत्तर जिन लोगों को घर खरीदना है घर खरीदने के इच्छुक हैं वे इस समय नए घर के लिए न्यूनतम ब्याज दरों पर  नए घरों को खरीद सकते हैं यह एक भविष्य में फायदे का सौदा हो सकता

प्रश्न 3 से 5 साल के लिए कहां पर निवेश किया जा सकता है

 प्रश्न म्यूच्यूअल फंड स्कीम 2 से 3 साल के नजरिया को देखते हुए बॉन्ड फंड कॉरपोरेट बॉन्ड फंड बैंकिंग पीएसयू डेट फंड आदि में निवेश करना लाभदायक हो सकता 

प्रश्न क्या बैंक की एफडी में निवेश करना ठीक रहेगा 

उत्तर निवेश एक व्यापक शब्द है जिसके अंतर्गत लंबे समय का नजरिया रिस्क तथा पूंजी के आकलन की आवश्यकता होती है वर्तमान में उपलब्ध विभिन्न वित्तीय अवसर में लगातार गिरते हुए ब्याज दरों से बैंक  बैंक में बचत में उतना प्रतिपल नहीं मिल रहा जो मुद्रास्फीति को भी पीछे कर सके


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जीवन बीमा क्या है ?

  जीवन बीमा क्या है ? जीवन बीमा एक अनुबंध है,जो अपने व अपनों को आर्थिक सुरक्षा का प्रबंध करता है। जीवन बीमा भविष्य में होने वाली आर्थिक विपत...