बुधवार, 30 सितंबर 2020

जीवन बीमा क्या है ?

 जीवन बीमा क्या है ?

🔘
जीवन बीमा एक अनुबंध है,जो अपने व अपनों को आर्थिक सुरक्षा का प्रबंध करता है।
🔘
जीवन बीमा भविष्य में होने वाली आर्थिक विपत्ति में मदद करता है।
🔘
व्यक्ति अकेला नही होता उसका अपना एक परिवार होता है,परिवार में हर व्यक्ति के सपने होते है।
🔘
आज के परिवेश में विपत्ति आने पर सगे संबंधी भी आर्थिकता के मामले परिवार का साथ छोड़ देते है
🔘
वही जीवन बीमा पालिसी रहने पर अपनों का साथ निभाने को तैयार रहता है।
🔘
जीवन बीमा अपने व अपनों के सपनो साकार करने का एक सरल साधन है।
🔘
जीवन बीमा से सपनो को साकार किया जा सकता है,सपनो के अनुसार जीवन बीमा पालिसी लेने पर व्यक्ति रहे या न रहे लेकिन जीवन बीमा अपनों के सपने साकार करने की जिम्मेदारी पूरी करता है।
🔘
जीवन बीमा बचत का सर्वश्रेस्ठ साधन माना गया है,जीवन बीमा की शुरुआत एक बूंद से होती है,हर एक बूँद धीरे-धीरे एक घड़े का रूप धारण कर लेती है,
🔘
समय अवधि पूर्ण हो जाने पर वही घड़ा लौटा दिया जाता है।
🔘
बचत के साथ सुरक्षा के लिए जीवन बीमा को सर्वश्रेस्ठ साधन माना गया है।
🔘
USA में प्रत्येक व्यक्ति का जीवन बीमा होना अनिवार्य है,वहा लोग जाकर बीमा करवाते है, क्या हम बीमा के सम्बन्ध में जागरूक है,क्या हमने ऐसा किया ?? जरा सोचिए
🤔
🔘

  • आज ही इस विषय में जागरूक होकर अधिक जानकारी के लिए मुझे संपर्क करें

गुरुवार, 17 सितंबर 2020

 प्रश्न  मैं पिछले 3-4 साल से म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहा हूं परंतु मुझे लाभ नहीं मिल रहा है

 उत्तर म्यूच्यूअल फंड एक लंबी अवधि का उत्पाद है अतः वर्तमान में बाजार की परिस्थिति के अनुसार आपको प्रतिफल नहीं मिल रहा है अतः आप कुछ समय और बने रहिए

 प्रश्न वर्तमान में मैं कहां निवेश करूं

 उत्तर यदि आप जोखिम लेने की क्षमता रखते हैं तो इस समय पूंजी बाजार अर्थात शेयर मार्केट में मिडकैप  तथा लार्ज कैप में निवेश करना फायदेमंद होगा

प्रश्न मेरी उम्र 60 साल है और मैं कहां अपना निवेश कर सकता हूं

 उत्तर वर्तमान में बैंक की एफडी उतना प्रतिफल नहीं दे रही है जितना आपको मिलना चाहिए अतः आप म्यूच्यूअल फंड के डेट स्कीम अर्थात कॉरपोरेट बॉन्ड फंड बैंकिंग एंड पीएसयू डेट फंड अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड में निवेश कर सकते हैं

 प्रश्न क्या सोने में निवेश करना सही होगा

 उत्तर सोने में निवेश करना हमेशा ही हेजिंग के रूप  लिया जाता है अतः यदि आपका नजरिया 5 अथ्वा 7 साल का  हो तो है हेजिंग  के रूप में आप सोने में निवेश कर सकते हैं

 प्रश्न अगले 5 अथवा 7 साल के मध्य मुझे अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसों की आवश्यकता होगी तो मैं कहां निवेश करूं

 उत्तर आप सिप  के जरिए किसी अच्छे फंड में निवेश करें और अपनी पूंजी को बचत और लाभ के रूप में संचित  करें

 प्रश्न वर्तमान में शेयर बाजार ऊंचाइयों पर है तो मैं कहां  निवेश करूं

 उत्तर वास्तव में शेयर बाजारों पुनः अपनी ऊंचाइयों पर है पर है परंतु  अभी भी बहुत सी कंपनियां हैं जिनके वैल्यूएशन पिछले  सालों के मुकाबले काफी कम है अतः  आप समय-समय पर अपने स्टॉक्स की बढ़ोतरी करते चलें अथवा म्युचुअल फंड की स्कीमओके यूनिट्स को खरीदते चले 

प्रश्न क्या एनसीडी खरीदना बेहतर होगा

 उत्तर ट्रिपल ए रेटेड कंपनियों के एनसीडी में निवेश करना बेहतर होगा

प्रश्न क्या प्रॉपर्टी में निवेश करना बेहतर होगा

उत्तर जिन लोगों को घर खरीदना है घर खरीदने के इच्छुक हैं वे इस समय नए घर के लिए न्यूनतम ब्याज दरों पर  नए घरों को खरीद सकते हैं यह एक भविष्य में फायदे का सौदा हो सकता

प्रश्न 3 से 5 साल के लिए कहां पर निवेश किया जा सकता है

 प्रश्न म्यूच्यूअल फंड स्कीम 2 से 3 साल के नजरिया को देखते हुए बॉन्ड फंड कॉरपोरेट बॉन्ड फंड बैंकिंग पीएसयू डेट फंड आदि में निवेश करना लाभदायक हो सकता 

प्रश्न क्या बैंक की एफडी में निवेश करना ठीक रहेगा 

उत्तर निवेश एक व्यापक शब्द है जिसके अंतर्गत लंबे समय का नजरिया रिस्क तथा पूंजी के आकलन की आवश्यकता होती है वर्तमान में उपलब्ध विभिन्न वित्तीय अवसर में लगातार गिरते हुए ब्याज दरों से बैंक  बैंक में बचत में उतना प्रतिपल नहीं मिल रहा जो मुद्रास्फीति को भी पीछे कर सके


रविवार, 13 सितंबर 2020

राकेश ने 14 वर्ष की आयु में निवेश और बचत के बारे में सोचना शुरू कर दिया है



राकेश ने 14 वर्ष की आयु में निवेश और बचत के बारे में सोचना शुरू कर दिया है

 दूरदर्शन के सीधे प्रसारण में राकेश द्वारा पूछे गए प्रश्न बचत के बारे में कि कहां बचत की जाए जब उसकी आयु के बारे में पूछा तो यह अनुभव रोंगटे खड़े करने वाला था



 

वर्तमान में मैं कहां निवेश करूं

 

Manoj Kumar Shrivastava

MSc., MDBA, AMFI, IRDA,CFGP, Technical Analys

Khari Phatak Vidisha

 

वर्तमान में कोविद १९  के कारण विश्व की अर्थव्यवस्था अपने निम्न पर है, भारत भी इससे अछूता नहीं है रिजर्व बैंक तथा भारत सरकार के विभिन्न वित्तीय एवं मौद्रिक नीति के कारण अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है इन सबके बावजूद निवेशक इस बात से चिंतित है कि आने वाले समय में अर्थव्यवस्था किस प्रकार होगी जमा पूंजी का खर्च होना साथ ही नौकरी और व्यवसाय की  अनिश्चितता के कारण वह इस असमंजस में है की कहां निवेश किया जाए इन सब परिस्थितियों के बावजूद हम को सबसे पहले यह समझना होगा की बचत और निवेश क्या है| निवेश एक व्यापक शब्द है जिसके अंतर्गत लंबे समय का नजरिया, रिस्क, तथा पूंजी के आकलन की आवश्यकता होती है वर्तमान में उपलब्ध विभिन्न वित्तीय अवसर में लगातार गिरते हुए ब्याज दरों से  बैंक में बचत में उतना प्रतिफल नहीं मिल रहा जो मुद्रास्फीति को भी पीछे कर सके अतः हमें बहुत सोच समझकर अपनी जमा पूंजी और गाढ़ी कमाई को सोच समझकर निवेश करना है निवेश निम्न में से पूंजी बाजार शेयर मार्केट, म्यूच्यूअल फंड, प्रॉपर्टी, अथवा गोल्ड, में निवेश करना कमोडिटी एनसीडी आदि है जिस प्रकार शेयर बाजार आज बहुत नीचे है  अपने जोखिम को देखते हुए या जोखिम की क्षमता को लेते हुए पूंजी बाजार में   मिडकैप  तथा स्मॉल कैप  कंपनी के शेयरों में निवेश करना आने वाले वर्षों में फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इनकी वैल्यूएशन  अत्यधिक कम है उस हिसाब से म्यूच्यूअल फंड्स चुनिंदा स्टॉक शेयर में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है म्यूच्यूअल फंड स्कीम 2 से 3 साल के नजरिया को देखते हुए बॉन्ड फंड, कॉरपोरेट बॉन्ड फंड, बैंकिंग पीएसयू डेट फंड आदि में निवेश करना लाभदायक हो सकता है पिछले कुछ दिनों में बनी स्थिति के अनुसार  सोने का निवेश हेजिंग की तरह किया जा सकता है जिसमें पूंजी बाजार यदि पर्याप्त प्रतिफल नहीं दे रहा तो सोने में निवेश  कर उसका फायदा लिया जा सके जिन लोगों को घर खरीदना है घर खरीदने के इच्छुक हैं वे इस समय नए घर के लिए न्यूनतम ब्याज दरों पर  नए घरों को खरीद सकते हैं यह एक भविष्य में फायदे का सौदा हो सकता है परंतु यदि अगले 5 से 7 साल में विवाह, बच्चों की पढ़ाई आदि के लिए बचत करना हो तो सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान से धीरे-धीरे अपनी बचत को बचाया जा सकता है| म्यूच्यूअल फंड्स  की डेट स्कीम में भी बचत की जा सकती है जो कम जोखिम के साथ बैंक से बेहतर प्रतिफल प्रदान कर सकती है, PPF देश में निवेशकों के बीच PPF सर्वाधिक लोकप्रिय बचत योजनाओं में से एक है| निवेश के कुछ विकल्प शेयर बाजार से संबद्ध हैं तो कुछ निश्चित ब्याज वाले हैं. आप जोखिम लेने की अपनी क्षमता के हिसाब से ही रिटर्न की उम्मीद रखें.

जीवन बीमा क्या है ?

  जीवन बीमा क्या है ? जीवन बीमा एक अनुबंध है,जो अपने व अपनों को आर्थिक सुरक्षा का प्रबंध करता है। जीवन बीमा भविष्य में होने वाली आर्थिक विपत...